The Voice of Bareilly since 2010

नामकरण समारोह में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

bareillylive@bareillynews:नामकरण समारोह में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने ग्राम कजरौटा में नामकरण समारोह के दौरान फायरिंग कर एक युवक को घायल करने के आरोपी चमन पुत्र हरद्वारी लाल (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को शेखर पुत्र सीताराम के यहां बेटी के नामकरण समारोह का आयोजन था। आरोप है कि गांव के चमन और उसका भाई विक्रम बिना निमंत्रण के पहुंचे और दावत में न बुलाने को लेकर विवाद करने लगे।

इसी दौरान चमन ने दो हवाई फायर किए और विरोध होने पर शेखर पर गोली चला दी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। घायल को तत्काल सीएचसी फरीदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।


शेखर की तहरीर पर थाना फतेहगंज पूर्वी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जनता के सहयोग से आरोपी चमन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की।

पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में फायरिंग करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!