The Voice of Bareilly since 2010

महानगर कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत किया जनसंपर्क, बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया जोर

bareillylive:bareillynews:महानगर कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत किया जनसंपर्क, बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया जोर

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्ड संख्या 42, गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला में संगठन सृजन अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री रेहान वशीरी ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्तियों के बाद अब संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर अध्यक्ष नहीं हैं या संगठन कमजोर है, वहां नए बूथ अध्यक्षों और उनकी समितियों का गठन कर संगठन सृजन अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी सक्रियता के साथ संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।


बीएलए-1
डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि वार्डों और मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर संगठन के निचले स्तर को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकेंगे।

इस अवसर पर सुरेश दिवाकर, इंजीनियर जीशान अफरीदी, डॉ. सरताज हुसैन नूरी, राकेश मिश्रा, उल्फत सिंह कठेरिया, अब्दुल कयूम, बाबर अली, शाहरुख खान, रेहान अंसारी, नसीम बशीरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!