The Voice of Bareilly since 2010

मूसलाधार बारिश से मलूकपुर की सड़कें जलमग्न, घुटनों तक भरा पानी

bareillylive@मूसलाधार बारिश से मलूकपुर की सड़कें जलमग्न, घुटनों तक भरा पानी

bareillylive@बरेली। मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई घनी आबादी वाले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मलूकपुर, जसौली, दरगाह आला हजरत मोड़, बमनपुरी और सौदागरान समेत कई क्षेत्रों की सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मलूकपुर निवासी मोनी ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, दुकानदारों को भी जलभराव के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

जलभराव की समस्या को लेकर जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मलूकपुर और आसपास के मोहल्लों को जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में इन क्षेत्रों में हर साल जलभराव की स्थिति बनती है।

उन्होंने नगर निगम से मांग की कि जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र का सर्वे कराकर मास्टर प्लान तैयार किया जाए। नालों की सफाई, जलनिकासी के स्थायी इंतजाम और आवश्यकतानुसार नई व्यवस्था विकसित किए जाने से ही लोगों को हर वर्ष होने वाली इस समस्या से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!