The Voice of Bareilly since 2010

विष्णुपुरी विकास नगर में विश्व हरेला महोत्सव परिवार द्वारा पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित

bareillylive:bareillynews:विष्णुपुरी विकास नगर में विश्व हरेला महोत्सव परिवार द्वारा पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित

बरेली, 19 जुलाई 2026 — विश्व हरेला महोत्सव परिवार एवं पर्वतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति, विकास नगर द्वारा आज विष्णुपुरी विकास नगर कॉलोनी में दोपहर 12 बजे 111 पौधो का वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज विश्व हरेला महोत्सव परिवार द्वारा विष्णुपुरी विकास नगर बदायूं रोड बरेली कॉलोनी में सफल पौधे वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे वितरित किए गए आयोजकों ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और धरती को हरा-भरा बनाना हम सबकी जिम्मेदार है पर्यावरण संरक्षण के तहत विश्व हरेला महोत्सव प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण और वितरण का कार्यक्रम करता है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश सिंह पाटनी आयोजन अध्यक्ष डॉ. हरीश भट्ट सचिव डॉ. मनोज काण्डपाल रहे ।


विकास नगर कॉलोनी के अध्यक्ष जौहर सिंह रौतेला, महासचिव पूरन जोशी, के. सी. राणा, महेश पंत, मनोज जोशी, विक्रम बिष्ट, मोहन नेगी, राजीव गुप्ता आदि ने कालोनी के पार्क में पौधे लगवाने एवं वितरण में विश्व हरेला महोत्सव परिवार के पदाधिकारियों का सहयोग किया ।


विश्व हरेला महोत्सव परिवार की तरफ से के.सी. शाह, नंदा राणा, रितु काण्डपाल, शिवांश, प्रणव एवं समस्त कॉलोनीवासी का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!