The Voice of Bareilly since 2010

हनुमानजी के मंदिर पर हजारों लोगों को बांटे तुलसी के पौधे

bareillylive:bareillynews:हनुमानजी के मंदिर पर हजारों लोगों को बांटे तुलसी के पौधे


बरेली।मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित हनुमान जी के मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं को तुलसी पौध का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ करते हुए क्लब के संरक्षक इं. के.बी.अग्रवाल ने कहा कि तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम से बड़ी संख्या में पौधे लोगों के घरों में रोपे जा सकेंगे जो शुद्ध पर्यावरण में सहायक रहेंगे।

क्लब के अध्यक्ष ने सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि शहर के प्रमुख मंदिरों में पौध वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में पौधे क्लब के आगामी महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना के सौजन्य से बांटे गए।


पौध वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश कुमार सक्सेना, डा. अतुल कुमार वर्मा,जितेंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार, मधु वर्मा,रश्मि सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुनील कुमार शर्मा,सुधीर मोहन,हर्ष अग्रवाल,रमेश चंद्र,इं.ए.एल.गुप्ता और गंगा राम पाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा प्रसाद वितरण से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!