bareillylive@bareillynews:भोजीपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, होंडा सिटी समेत नकदी और मोबाइल बरामद
बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पर्स और 10,070 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की रात करीब 12:15 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान दीदारपट्टी यात्री शेड के पास हाईवे किनारे एक संदिग्ध होंडा सिटी कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ।
कार में मंगतदीन पुत्र मुश्ताक खान निवासी पटियाला और परमजीत सिंह उर्फ चरनजीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी पटियाला, पंजाब बैठे मिले। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से मादक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद किया।
पटियाला ले जाकर बेचने की थी योजना
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने डोडा हाईवे पर सोनू नाम के व्यक्ति से खरीदा था। दोनों इसे पंजाब के पटियाला ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब डोडा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।






Leave a Reply