ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना कर एसआरएमएस में मनायी गयी वसंत पंचमी

Bareillylive : श्री राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के बरेली और लखनऊ स्थित शैक्षिक संस्थानों में बुधवार (14 फरवरी) को वसंत पंचमी पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, एसआरएमएस कालेज आफ ला, मेडिकल कालेज और रिद्धिमा स्थिति लाइब्रेरी में विधि विधान से ज्ञान, कला और संस्कृति की आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भजन भी प्रस्तुत किए। मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, डीन यूजी डॉ. नीलिमा मेहरोत्रा सहित सभी एचओडी और विद्यार्थियों ने पूजन किया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स मेडिकल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सीईटी में प्रिंसिपल डॉ.प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, सीईटीआर में डॉ. एलएस मौर्य व शिक्षकों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की। लखनऊ स्थित आईबीएस और स्कूल में डायरेक्टर श्यामल गुप्ता ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर विभागाध्यक्ष और सभी फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे। सभी स्थानों पर पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

error: Content is protected !!