सोशल मीडिया पर गायों और गोशाला की दुर्दशा का वीडियो वायरल

#वीडियो, सोशल मीडिया, #वायरल, Video of the plight of cows and Gaushala goes viral on social media, सोशल मीडिया पर गायों और गोशाला की दुर्दशा का वीडियो वायरल

बदायूं @BareillyLive. गायों और गोशाला की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने डीएम से गुहार की है। उन्होंने जिलाधिकारी को मेल भेजकर गोवंशीय पशुओं की दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है।

वायरल वीडियो ब्लॉक जगत की ग्राम पंचायत खिरिया रहलू का बताया जा रहा है। वीडियो में गोशाला में फैली गंदगी तथी बीमार गाय देखी जा रही हैं।

इस संबंध में पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने कहा है कि गोशाला में गायों को हरे चारे की बजाय केवल सूखा भूसा दिया जा रहा है। आरोप लगाया है कि केयरटेकर और पशु चिकित्साअधिकारी अपनी ड्यूटी के नाम पर केवल औपचारिकता कर रहे हैं। इसके चलते गाय बीमार हो रही हैं और उनका इलाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

error: Content is protected !!