The Voice of Bareilly since 2010

खेत से बिजली केबल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

bareillynews:bareillylive:खेत से बिजली केबल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

शीशगढ़, बरेली। गांव जगदीशपुर में खेत से बिजली का केबल चोरी करते समय एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी किया गया बिजली का केबल और केबल काटने का कटर बरामद किया।


पुलिस के अनुसार, ग्राम जगदीशपुर निवासी वीरेंद्र पाल ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने खेत पर पहुंचे तो तीन युवक उनकी मोटर से बिजली का केबल काटकर चोरी कर रहे थे।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से करन रस्तोगी , निवासी मोहल्ला गढ़ी, कस्बा शीशगढ़ को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिजली का केबल और केबल काटने का कटर बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों विपिन गुप्ता और राकेश उर्फ लुक्का के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से बिजली के केबल चोरी कर उनमें से तांबा निकालकर बेचते थे।

घटना के दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसके दोनों साथी फरार हो गए, जबकि वह पकड़ लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!