Bareillylive@नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग की मासिक बैठक में रक्तदान और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को लेकर की गई अपील
बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर के नियंत्रक/जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत सुबह 10 बजे से 300 बेड अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिक सुरक्षा कोर के सभी वार्डनों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई है।
सीतापुर आई हॉस्पिटल में आयोजित नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग की मासिक बैठक में चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने वार्डनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। सभी वार्डन साथी निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के क्रम में शाम को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला वार्डनों से विशेष रूप से सहभागिता करने की अपील की गई।
बैठक में उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया ने सिविल लाइंस प्रभाग के वार्डनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव के नेतृत्व में वार्डन सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विगत माह वार्डनों द्वारा निभाई गई ड्यूटी की भी सराहना की।
डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी वार्डनों से एप्रिन पहनकर निर्धारित समय से पूर्व शिविर स्थल पर पहुंचने और अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने का आह्वान किया।
इससे पूर्व बिहारीपुर पोस्ट द्वारा आयोजित बैठक में पदोन्नत हुए उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया और डिप्टी चीफ वार्डन शिवलेश पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार शर्मा, स्टाफ ऑफिसर आलोक शंखधर, डॉ. चारू मेहरोत्रा, जफर इकबाल बेग, आईसीओ फिरोज हैदर, स्वदेश कुमारी, अर्चना राजपूत, पोस्ट वार्डन दीप्तांशु दीक्षित, आसिया अली, हरपाल सिंह, प्रवेश शंकर दीक्षित, मनोज कुमार, नीरज कुमार शर्मा, अनवर हुसैन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रमेश वर्मा, पवन कुमार, दीपांश दीप आदि मौजूद रहे। अंत में पोस्ट वार्डन दीप्तांशु दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।






Leave a Reply