The Voice of Bareilly since 2010

मऊ-अंबाला कैंट के बीच चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन, 9 फेरों का होगा संचालन

मऊ-अंबाला कैंट के बीच चलेगी

बरेली@bareillylive:गोरखपुर। आगामी पर्वों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए मऊ-अंबाला कैंट-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05301/05302 का संचालन मऊ और अंबाला कैंट के बीच कुल 9 फेरों के लिए किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, 05301 मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से चलेगी। यह ट्रेन मऊ से सुबह 4:40 बजे रवाना होकर बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत होते हुए अगले दिन सुबह 3:55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 05302 अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन अंबाला कैंट से सुबह 5:45 बजे प्रस्थान कर पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, मनकापुर और बस्ती होते हुए अगले दिन रात 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया सदर, भटनी और बेलथरा रोड होते हुए सुबह 4:30 बजे मऊ पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

मऊ से अंबाला कैंट जाने वाली ट्रेन का ठहराव बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत स्टेशनों पर होगा।

वापसी में भी ट्रेन इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर मऊ पहुंचेगी।

22 कोच लगाए जाएंगे

त्योहार विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल है।

रेल प्रशासन के इस निर्णय से पूर्वांचल, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र के बीच त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

— सुमित कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!