The Voice of Bareilly since 2010

घरेलू विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल में भर्ती

bareillylive:bareillynews:घरेलू विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के हरदुआ मोड़ निवासी 28 वर्षीय गायत्री ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।


पति नेत्रपाल के अनुसार शनिवार सुबह गायत्री रसोई में दाल बना रही थीं।

इसी दौरान बच्चों ने दाल की जगह कोई दूसरी सब्जी बनाने की बात कही। इस पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद के बाद गुस्से में गायत्री ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली दवा पी ली।


महिला की तबीयत बिगड़ते ही परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!