शहीद बिस्मिल जयंती पर दो गरीब कन्याओं की शादी में किया भोजन का प्रबंध

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की 123वीं जयंती को अनूठे तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर दो बेहद जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में बारातियों और घरातियों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया। इनमें एक कन्या आजम नगर की रहने वाली है जिसके पिता का निधन हो चुका है और मां प्रेमवती घर-घर झाड़ू-पोंछा का काम करती है। दूसरी कन्या माधोबाड़ी के स्वर्गीय ब्रह्म स्वरूप की पुत्री है जिसकी मां किसी तरह जीवन यापन करती है। दोनों को क्लब की ओर से भोजन का सामान और नकद राशि दी गई।             

इस अवसर पर अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की देशभक्ति और उनकी निर्भीकता पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान निर्भय सक्सेना, सीए राजेन विद्यार्थी, इन्द्रदेव त्रिवेदी और डॉक्टर सुरेश बाबू मिश्रा ने बिस्मिल को स्वतंत्रता समर का सबसे निर्भीक योद्धा बताया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि आज के युवाओं को बिस्मिल की बहादुरी और देश प्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

One comment
KULDEEP KUMAR DEEPAK

यह कौन सी समाजसेवा है जिसमे दिखावे की बदबू आती हो I दान प्राप्त करने वालों के नाम खोलने की क्या जरूरत थी I

error: Content is protected !!