आंवला में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

demand for chhatrapati shivaji's statue to be established in aonla

आंवला (बरेली)। हिन्दू जागरण मंच व वीरांगना वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शिवाजी मार्ग स्थित रामलीला गेट के समीप चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की मांग पालिका से की है। इस सम्बंध में उन्होंने एक ज्ञापन नगरपालिका पहुंचकर चेयरमैन संजीव सक्सेना को सौंपा।

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति, प्रमोद अनुरागी, दुर्गेश सक्सेना, जयदीप पाराशरी, अवनेश शंखधार, बीना रस्तोगी, मीना मौर्य, उषा सतीजा आदि ने कहा कि पालिका द्वारा निरन्तर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इसी क्रम में हमारी मांग है कि वीर शिवाजी हमारे आदर्श हैं। उनके नाम पर नगर के बीचो-बीच रामलीला गेट के समीप चौक पर मूर्ति लगवायी जाये। ज्ञापन देने वालों में राकेश, नवदीप, अंकित गुप्ता, देव शर्मा, सुमन शरण कांता रस्तोगी, वरुण, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!