रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 6 रुपये महंगा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच में ही रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका देते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी गैस यानी रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर दी। इसके अनुसार सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में 0.28 और मुंबई में 0.29 पैसे बढ़ गए हैं जबकि बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली और मुंबई में 6 रुपये महंगा हो गया है।

आपको याद होगा कि बीती 1 अप्रैल को भी रसोई गैस के दामों में इजाफा किया गया था। उस समय बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम भी 25 पैसे बढ़ाए गए थे। इससे पहले इसी साल फरवरी में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपये जबकि गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपये महंगा हो गया था। सिलेंडरों की कीमत में यह वृद्धि लगातार तीन महीने की कटौती के बाद की गई थी।

error: Content is protected !!