भारतीय मूल की प्रिया सेराव बनीं मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया

प्रिया सेराव,Priya Serrao,मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया,Miss Universe Australia,

नई दिल्ली। भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने शुक्रवार को मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम कर लिया। विविधता और बहु-संस्कृतिवाद के बारे जागरूकता फैलाने का इरादा रखने वाली प्रिया ने खिताब जीतने के बाद अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जश्न मनाया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, विक्टोरिया राज्य की नीति सलाहकार 26 वर्षीय प्रिया ने गुरुवार रात को मेलबर्न में एक दर्जन से अधिक अन्य फाइनलिस्टों को हराकर यह खिताब जीता।
अगले साल दक्षिण कोरिया में होने जा रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रिया सेराव ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रिया का जन्म कर्नाटक के बेलामनु में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश बचपन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में बिताया है। वह 11 वर्ष की आयु में ऑस्ट्रेलिया चली गईं थी।


कानून में स्नातक कर चुकी प्रिया ने कहा कि तिमोर-लेस्ते में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए इंटर्न के रूप में कार्य करना उनके लिए सबसे गौरवशाली क्षण रहा है।

error: Content is protected !!