एक्टर सुशान्त सिंह राजपूत की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

sushant singh suicide

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बॉलीवुड एक्टर सुशान्त सिंह राजपूत की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,“सुशांत सिंह राजपूत-एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता बहुत जल्दी चले गये। उनके अभिनय ने कई लोगों को प्रेरित किया। कई यादगार परफॉर्मेंस वो अपने पीछे छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति..”

गौरतलब है कि सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेता के नौकर ने उनके शव को घर में पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इससे पहले आठ जून को ही सुशांत की पूर्व सचिव दिशा सालियान ने भी आत्महत्या कर ली थी।

error: Content is protected !!