शहनाई के बादशाह उस्ताद अली अहमद हुसैन खान का निधन

covid19 positive case found in a village of bareilly, fight against corona virus, बरेली में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
Shehnai Maestro

File Photo

वाराणस, 17 मार्च। जाने-माने शहनाई वादक उस्ताद अली अहमद हुसैन खान का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह में निधन हो गया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के बाद उस्ताद हुसैन खान ही स्थापित शहनाई वादक थे। किडनी की बीमारी से ग्रस्त उस्ताद हुसैन खान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

वह 77 साल के थे और उनके पांच बेटे, पांच बेटियां और कई नाती-पोते हैं। बनारस घराने के शहनाई वादक उस्ताद हुसैन को 2009 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान दिया गया था। उन्हें शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय और लोक संगीत में महारथ हासिल थी।
 ajmera institute of media studies, bareillyउन्होंने बेल्जियम, रूस, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ट्यूनीशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, हांगकांग और फिलीपींस में कई कार्यक्रम पेश किए थे। उन्होंने 1973 में दूरदर्शन पर उद्घाटन कार्यक्रम पेश किया था।
error: Content is protected !!