पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह को बताया “बच्चा गेंदबाज”

नई दिल्ली। भारत और भारतीयों को लेकर पाकिस्तानियों की कुंठा और हीन भावना अक्सर सामने आती रहती है। इनमें राजनेताओं से लेकर खिलाड़ी, कलाकार सभी शामिल हैं। फिलहाल जिक्र हो रहा है पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का जिन्होंने मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को “बच्चा गेंदबाज”  करार दिया है।

अब्दुल रज्जाक को लगता है कि अगर वह इस समय भी खेल रहे होते तो आसानी से भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर काबू पा सकते थे। रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, “मैंने अपने समय में विश्व स्तर के गेंदबाजों को खेला है, बुमराह जैसे गेंदबाज के सामने मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं होती बल्कि दबाव तो उन पर होता।”

उन्होंने कहा, “मैं ग्लैन मैक्ग्रा और वसीम अकरम के खिलाफ खेला हूं, इसलिए बुमराह मेरे सामने बच्चे होते और मैं उन पर आसानी से काबू पा आक्रमण करता।”

रज्जाक ने हालांकि बुमराह की तारीफ भी की और कहा, “बुमराह अच्छा कर रहे हैं और उन्होंने काफी सुधार किया है। उनका एक्शन थोड़ा अजीब है पर वह गेंद को सीम पर
अच्छी तरह से गिराते हैं। इसी कारण वह असरदार हैं।”

गौरतलब है कि बुमराह इस समय वनडे में नंबर-1 गेंदबाज हैं। वह हालांकि चोट के कारण बाहर चल रहे हैं और इसी कारण वह दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में नहीं खएल पाये थे।

अब्दुल रज्जाक ने 1999 से 2013 के बीच पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 265 वनडे और 32 टी-20 मैच खेले थे।

 
error: Content is protected !!