Golden Globes Award 2018 में एक्‍ट्रेसेस पहनेंगी काले कपड़े,जानिये क्यों

नई दिल्‍ली। 7 जनवरी 2018 में हॉलीवुड के प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब्‍स अवॉर्ड का आयोजन होने वाला है। ऐसे में जानकारी के अनुसार इस अवॉर्ड फंक्‍शन ‘Golden Globes Award ‘ में सारी हीरोइनें यौन शोषण के विरोध के लिए  सिर्फ काले कपड़े पहन कर आने की योजना बना रही हैं।

निर्भया के साथ बलात्‍कार ने पूरे देश को दहला दिया था इस घटना को पूरे 5 साल हो गए हैं। इन 5 सालों में महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण  घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ऐसे में  सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ऐसी घटनाओं के प्रति लोगों का गुस्‍सा और विरोध बढ़ा है।

हॉलीवुड की जानीमानी कई एक्‍ट्रेस  ने  पिछले दिनों अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया ऐसे में अब 7 जनवरी को हॉलीवुड के प्रतिष्ठित गोल्‍डन ग्‍लोब्‍स अवॉर्ड का आयोजन होने वाला है।हॉलीवुड रिपोर्टर साइट ने सूत्रों के हवाले से इस बात का खुलासा किया है कि हॉलीवुड की जानीमानी कई एक्‍ट्रेस इस अवॉर्ड फंक्‍शन में सिर्फ काले कपड़े पहन कर आने की योजना बना रही हैं।इस अवॉर्ड फंक्‍शन में अवॉर्ड के लिए नोमिनेट हुए कई एक्‍ट्रेस के साथ ही पुरस्‍कार देने वाली प्रिजेंटर्स तक लैंगिक समानता जैसे विषय और हॉलवुड मुगल हार्वे वेस्टिन द्वारा एक्‍ट्रेसेस के साथ किए यौन शोषण के आए कई मामलों पर ध्‍यान खींचने के लिए काले कपड़े पहनने वाली हैं।

बता दें कुछ महीनों पहले हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिसा मिलानो ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा करते हुए दुनियाभर की महिलाओं से आह्वान किया कि वह भी अपने साथ हुई इस तरह की घटनाओं के बारे में बताए ताकि यह साबित किया जा सके कि यह कोई छोटी या नजरअंदाज किए जा सकने वाली घटना नहीं है। एलिसा के इस ट्वीट के बाद दुनियाभर से महिलाएं #MeToo हैशटैग के साथ अपने साथ हुई घटनाओं को शेयर करने लगी और देखते ही देखते यह कैंपेन पूरी दुनिया में फैल गया।

सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई एक्‍ट्रेस ने इस कैंपेन को अपना समर्थन दिया और इसके खिलाफ अपनी आवाज उठायी। कॉमेडियन मल्लिका दुआ से लेकर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया।

error: Content is protected !!