हनी सिंह ने किया Music की दुनिया से कटने के कारण का खुलासा

honey and shamaनई दिल्ली, 16मार्च। अपने रैप म्यूजिक से लोगों का दिल जीतने वाले हनी सिंह ने डेढ़ साल तक म्यूजिक की दुनिया और अपने प्रोफेशन से कटने के कारण का खुलासा किया । उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा था।

यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थी। दूसरी तरफ हाल ही में सेक्सोहॉलिक’ फिल्म के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी चंद दिन पहले बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित होने का खुलासा किया।

ajmera institute of media studies, bareilly

बाइपोलर डिसआर्डर को मैनिक डिप्रेशन भी कहा जाता है। बायपोलर डिस्‍ऑर्डर एक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज के मस्तिष्क का नियंत्रण बिगड़ जाता है।

जब व्यक्ति ज्यादा खुश रहता है तो उसे ‘मेनिया’ कहते हैं। ‘मेनिया’ में मरीज का मन अधिक प्रसन्न होने के कारण वह खुद को बढ़ा-चढ़ाकर देखता है। अधिक सजना-संवरना, नई-नई चीजें खरीदना, नए काम शुरू कर देना, खुद को शक्तिशाली या अधिक धनी मानने लगना। जब मरीज को ऐसा करने से रोका जाता है तो वह अत्याधिक गुस्सा या मारपीट भी करने लगता है। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की शुरुआत अक्सर 14 साल से 19 साल के बीच होती है। इस बीमारी से पुरुष तथा महिलाएं दोनों ही समान रूप से प्रभावित होते हैं ।

error: Content is protected !!