GST पर बाबा सहगल ने किया गाना लॉन्च -‘कंट्री करेगी ग्रो, जीएसटी भर दो ब्रो…’देखें वीडियो

(फोटो- साभार यूट्यूब)

मुंबई। बाबा सहगल ने GST (वस्तु एवं सेवा कर ) पर एक रैप गीत लॉन्च किया है।सहगल ने शनिवार को यूट्यूब पर गाना लॉन्च किया और ट्वीट किया, “लागू हो गया जीएसटी, अब लोग कुछ ईमानदारी दिखाएं. जीएसटी आज पेश हो गया. कंट्री करेगी ग्रो, जीएसटी भर दो ब्रो।खादी पहनो फायदा होगा, स्ट्रेस लाइफ में आधा होगा.” GST  भारत की आजादी के बाद से सबसे बड़ा कर सुधार है।

सहगल हालिया रिलीज फिल्म ‘बैंक चोर’ में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म के लिए ‘बाए, बाबा और बैंक चोर’ गाना लिखा, गाया और इसे धुनों से भी सजाया।

error: Content is protected !!