आईएसआई का एजेंट गिटेली इमरान गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था सैन्य गतिविधियों की जानकारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गिटेली इमरान के रूप में हुई है और वह गुजरात का रहने वाला है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने और जासूसी में लिप्त होने का आरोप है।

एनआईए ने बताया है कि यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी रैकेट से संबंधित है जिसमें पाकिस्तान स्थित जासूसों ने भारत में एजेंटों की भर्ती की है जिनका काम भारतीय नौसेना जहाजों और पनडुब्बियों की आवाजाही और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों के लोकेशन के बारे में संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी इकट्ठा करना है। इसके बाद इस जानकारी को पाकिस्तान भेजा जाता है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

error: Content is protected !!