The Voice of Bareilly since 2010

आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं आयुष्मान खुराना

नई दिल्ली।बॉलीवुड के ‘विक्की डोनर’ एक्टर आयुष्मान खुराना आज यानी 14 सितंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।आयुष्मान का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और उन्होंने सेंट जॉन हाई स्कूल से पढ़ाई की है।इसके अलावा उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन में मास्टर्स भी किया है।इतना ही नहीं उन्होंने 5 साल तक थिएटर्स में भी एक्टिंग की है।टीवी पर उन्हें पहली बार ‘एमटीवी’ के शो ‘पॉपस्टार’ पर नोटिस किया गया।इसके बाद उन्होंने 2004 में ‘रोडीज’ के दूसरे सीजन में भी हिस्सा लिया और इसके विजेता भी बने।

https://www.instagram.com/p/BY-jUv7Dths/

आयुष्मान ने सबसे पहले रेडियो चैनल ‘बिग एफएम’ से रेडियो जॉकी के तौर पर शुरुआत की थी।यहां उन्होंने ‘बिग चाय’, ‘मान ना मान’, ‘मैं तेरा आयुष्मान’ जैसे कई शो होस्ट किए हैं। इसके लिए उन्हें 2007 में यंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। रेडियो जॉकी के बाद आयुष्मान ने एमटीवी के शो को होस्ट किया। इसके बाद आयुष्मान टीवी पर कई सारे शोज को होस्ट करते हुए भी नजर आए।
आयुष्मान ने 2012 में शूजित सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस यामी गौतम भी नजर आईं थी। इसके बाद से आयुष्मान कई हिट फिल्में कर चुके हैं. इनमें उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान है’।

https://www.instagram.com/p/BYvb45Tjj06/

बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का मेल डेब्यू और बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था।बता दें कि फिल्म ‘विकी डॉनर’ में आयुष्मान ने गाना भी गाया था। फिल्म में उनका गाना ‘पानी दा रंग’ भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

https://www.instagram.com/p/BYhtEe-D0RI/

बता दें कि आयुष्मान ने अपने बचपन की दोस्त और अपने पहले प्यार ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की थी. ताहिरा एक मॉडल और राइटर हैं. अब अगर आयुष्मान के इस सफर को देखें तो यही कहा जा सकता है कि वह एक मल्टीटेलेंटेड इंसान हैं और वह सिंगिग, एक्टिंग जैसे काम को अच्छे से करते हैं.

error: Content is protected !!