The Voice of Bareilly since 2010

Nobel Prize 2020 : अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लिक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। (Nobel Prize Literature 2020) अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लिक को वर्ष 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। लुईस ग्लिक को यह पुरस्कार उनकी शानदार काव्य शैली के लिए दिया जा रहा है जो व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक पहचान दिलाती है। स्वीडिश एकेडमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने गुरुवार को यहां इसकी घोषणा की। नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। 

साहित्य का नोबेल पुरस्कार कई साल के विवाद के बाद दिया जा रहा है। वर्ष 2018 में यह पुरस्कार तब टाल दिया गया था जब स्वीडिश एकेडमी यौन शोषण के आरोपों से हिल उठी थी और इसके सदस्यों को सामूहिक रूप से इस्तीफा देना पड़ा था।

बता दें कि ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को इस साल का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है. रसायन विज्ञान में वर्ष 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई. रसायन का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और यूनाइटेड स्टेट्स की जेनिफर डोडना को मिला. दोनों को इस साल का नोबेल पुरस्कार ‘जीनोम एडिटिंग’ की पद्धति का विकास करने के लिए मिला.

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डोडना ने CRISPR-Cas9 DNA “कैंची” के रूप में पहचाना जाने जाना वाला जीनोन एडिटिंग (gene-editing) तकनीक को विकसित किया.

गौरतलब है कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटेन के रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल संबंधी खोज के लिए तथा जर्मनी के रीनहार्ड गेंजेल और अमेरिका की एंड्रिया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट’ की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों- हार्वे जे आल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक माइकल हफटन को देने की घोषणा की थी।

error: Content is protected !!