बरेली@bareillylive:बरेली। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कश्यप समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में गुरुवार को बरेली में कश्यप समाज सेवा संस्था के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
कश्यप समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष शशि भूषण कश्यप के नेतृत्व में समाज के लोग दामोदर पार्क, चौकी चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से सभी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं का उठाया मुद्दा
ज्ञापन के माध्यम से कश्यप समाज ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाज के लोगों के साथ हुई हत्या की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। संस्था ने मृत व्यक्तियों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय एवं आवश्यक सहायता मिलनी चाहिए।
बड़ी संख्या में शामिल हुए पुरुष और महिलाएं
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता राजा बाबू कश्यप, एडवोकेट कोर्ट साहब, एडवोकेट संतराम कश्यप, समाजसेवी मुकेश बाबू कश्यप, राम आसरे कश्यप, समाजसेवी गुरु लोकनाथ साहनी, गोपाल कश्यप, नवीन कश्यप सहित कई समाजसेवी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विशाल कश्यप ने किया। इस दौरान द्रोण कश्यप, एडवोकेट विवेक कश्यप, एडवोकेट रंजीत कश्यप, संजीव कश्यप, शिवम राज कश्यप, मुनीश कश्यप, राजेंद्र कश्यप, महेंद्र कश्यप, प्रवीण कश्यप, नीटू कश्यप, रमेश कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजीव कश्यप, अमित कश्यप, विजय कश्यप, माहीप कश्यप, मोनू कश्यप, संजय कश्यप, शिवम कश्यप, दिनेश कुमार कश्यप, दीपक कश्यप, विष्णु कश्यप, मोहित कश्यप, विवेक कश्यप, निर्मल कश्यप, गौतम कश्यप, आकाश कश्यप, अशोक कुमार कश्यप, लखन कश्यप, राम कश्यप, अर्जुन कश्यप, राहुल कश्यप, आयुष कश्यप, चमन कश्यप और अखिल कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

महिला शक्ति की ओर से निर्मला कश्यप, प्रभा कुमारी कश्यप, कमलेश कश्यप, सुमन कश्यप और ज्योति कश्यप समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इन घटनाओं को लेकर उठाई गई आवाज
कश्यप समाज सेवा संस्था ने बरेली के सचिन कश्यप, गोंडा के विनोद साहनी, गोरखपुर के 17 वर्षीय प्रिंस कश्यप, मेरठ के सोनू कश्यप और मुजफ्फरनगर के जयसिंह कश्यप समेत विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की।
संस्था के अध्यक्ष शशि भूषण कश्यप ने कहा कि समाज की ओर से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और मृतकों के परिजनों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मांगों पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।






Leave a Reply