बरेली समाचार- रेलवे के इज्जतनगर मंडल में शरद ऋतु पैट्रोलिंग शुरू

बरेली। भारतीय रेल के इज्जतनगर मंडल में शरद ऋतु पैट्रोलिंग शुरू हो गई है। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने इंजीनियर विभाग को निर्देश दिया था कि संरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित करने के लिए सर्दी के मौसम में ट्रैक का नियमित रूप से निरीक्षण और रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।

इज्जतनगर मंडल ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि शरद ऋतु पैट्रोलिंग के लिए सभी पैट्रोलमैनों को जीपीएस सुविधा युक्त उपकरण दिए गए हैं। मंडल नियंत्रण कक्ष पैट्रोलमैनों की नियमित निगरानी कर रहा है।

गौरतलब है कि जाड़ों के मौसम में कई बार रेल पथ सिकुड़ता जाता और “रेल फ्रेक्चर” होने की आशंका बढ़ जाती है। “रेल फ्रेक्चर” होने पर पैट्रोलमैन तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करता है। इस पर इंजीनियरिंग त्वरित कार्रवाई करते हुए संरक्षित रेल संचलन को सुनिश्चित करता है।

error: Content is protected !!