बरेली बवालः मौलाना तौकीर रज़ा की हिरासत 25 नवंबर तक बढ़ी

बरेली बवाल, मौलाना तौकीर रज़ा की हिरासत, Bareilly riots, Maulana Tauqeer Raza, बरेली,

बरेली@BareillyLive: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में निरुद्ध आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। अदालत ने 14 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत मंज़ूर करते हुए अगली पेशी की तारीख 25 नवंबर तय की है।

मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मौलाना तौकीर रजा सहित 46 अन्य आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तारीख मुकर्रर कर दी।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। बरेली पुलिस ने हालात नियंत्रित करते हुए भीड़ को खदेड़ा था। इसके बाद पुलिस ने करीब 125 नामजद तथा ढाई हजार से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज किए थे।

इन मामलों में मौलाना तौकीर रजा 7 मुकदमों में नामजद हैं, जबकि अन्य मामलों में भी उनका नाम सामने आया है। फिलहाल वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं, जहां से उनकी न्यायिक पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। अदालत ने उनकी हिरासत को बढ़ाते हुए अगली पेशी 25 नवंबर नियत की गई है।

error: Content is protected !!