The Voice of Bareilly since 2010

शिक्षक सम्मान समारोह में डॉ. निशा शर्मा की पुस्तक ‘Political Science’ का भव्य विमोचन

bareillylive@शिक्षक सम्मान समारोह में डॉ निशा शर्मा की पुस्तक

बरेली@bareillyliv: बरेली प्राइवेट टीचर एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में केस्लता इंटरनेशनल स्कूल, बरेली की वाइस प्रिंसिपल एवं शिक्षाविद् डॉ. निशा शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘Political Science’ का विमोचन बरेली के माननीय सांसद श्री छत्रपाल गंगवार के कर-कमलों द्वारा किया गया। पुस्तक का विमोचन समारोह में उपस्थित शिक्षाविदों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

‘Political Science’ पुस्तक राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, राजनीतिक अवधारणाओं एवं नागरिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। इस पुस्तक के तीन वॉल्यूम आने वाले हैं । डॉ. निशा शर्मा ने अपने शैक्षिक अनुभव एवं विषय की गहन समझ को पुस्तक के माध्यम से सरल, व्यवस्थित और प्रभावी रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर सांसद श्री छत्रपाल गंगवार ने डॉ. निशा शर्मा को उनकी साहित्यिक एवं शैक्षिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लेखन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

पुस्तक की लेखिका डॉ. निशा शर्मा ने कहा कि एक शिक्षिका के रूप में उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय का केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें लोकतंत्र, संविधान, नागरिक दायित्वों एवं राजनीतिक प्रक्रियाओं को समझने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने पुस्तक के विमोचन के लिए सांसद श्री छत्रपाल गंगवार एवं बरेली प्राइवेट टीचर एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर केस्लता इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका डॉ. लता अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री ममतेश माहेश्वरी एवं प्रशासक श्री सुधांशु शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने डॉ. निशा शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षक सम्मान समारोह के गरिमामय मंच पर ‘Political Science’ का विमोचन शिक्षा, साहित्य और ज्ञान के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बना। यह उपलब्धि केस्लता इंटरनेशनल स्कूल के लिए भी गौरव का विषय है और विद्यालय परिवार ने डॉ. निशा शर्मा की इस उपलब्धि को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!