The Voice of Bareilly since 2010

आईसीएआई बरेली शाखा ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को दी राहत

बरेली,@BareillyLive, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान,ICAI, सीआईआरसी,

बरेली@BareillyLive. भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बरेली शाखा, सीआईआरसी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चौकी चौराहा, सिविल लाइन्स में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, यातायात कर्मियों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीए अखिल रस्तोगी एवं सीए राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर शाखा चेयरमैन सीए नीरज अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि आईसीएआई व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है।

सीए अखिल रस्तोगी ने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की प्राथमिकता है और ऐसे सेवा कार्य सकारात्मक संदेश देते हैं। सीए राजेश कुमार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़े बदलाव की प्रेरणा बनते हैं।

कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारियों, प्रबंध समिति सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आईसीएआई बरेली शाखा के प्रयासों की प्रशंसा की। अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!