The Voice of Bareilly since 2010

किसान पूरनलाल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

bareillylive:bareillynews:किसान पूरनलाल की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना पुलिस ने धान रोपाई के भुगतान को लेकर हुए विवाद में किसान पूरनलाल की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।


पुलिस के अनुसार, करुआताल गांव निवासी कुँवरपाल की तहरीर पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले पूरनलाल के पुत्र धर्मेंद्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे 41 वर्षीय पूरनलाल पर भी हमला कर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई।


घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को करुआताल मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से यादराम (34) और भानू प्रताप (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि धान रोपाई के भुगतान के हिसाब को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। उनकी निशानदेही पर यूकेलिप्टस के खेत से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई।


इस मामले में थाना आंवला में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!