CWC Meeting: मई में हो सकते हैं कांग्रेस संगठन के चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को हुई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराने पर चर्चा होने की संभावना थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बैठक में फैसला लिया गया है कि पार्टी संगठन के चुनाव मई में कराए जाएंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। कांग्रेस पार्टी की ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस कार्यसमिति की इस बैठक में किसान आंदोलन और संसद के बजट सत्र पर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर संसद में सरकार को घेरेगी।

error: Content is protected !!