सेबी ने दी महिन्द्रा एएमसी को म्यूचुअल फंड कारोबार की मंजूरी

mutual fundsनयी दिल्ली, 5 फरवरी। महिन्द्रा असेट मैनेजमेंट कंपनी को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी महिन्द्रा एएमसी को चार फरवरी को इस संबंध में बाजार नियामक की मंजूरी मिली।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने बंबई शेयर बाजार को आज दी सूचना में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी महिन्द्रा एएमसी को बाजार नियामक सेबी से महिन्द्रा म्यूचुअल फंड के लिए परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के तौर पर काम करने की मंजूरी मिल गई है।हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि वह कब तक म्यूचुअल फंड उत्पादों की पेशकश करना शुरू करेगी। वर्तमान में देश में 40 से अधिक म्यूचुअल फंड कंपनियां परिचालन कर रही हैं।

ajmera Leader BAMC

error: Content is protected !!