कोरोना के बाद अब हंता वायरस बना जानलेवा, चीन में एक व्‍यक्ति की मौत

बीजिंग। पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है। चीन के बुहान से पूरी दुनिया में फैला यह वायरस अब तक हजारों लोगों की जान ले चुका है और लाखों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस बीच एक और खबर ने दुनिया को हिला दिया है। चीन में ही एक और जानलेवा वायरस हंता उत्पन्न हो गया है और इसके संक्रमण ने उसके युन्नान प्रांत में एक व्‍यक्ति की जान ले ली है।

 चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स के अनुसारक पीड़‍त व्‍यक्ति काम करने के लिए बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था। उसे हंता वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। बस में सवार 32 अन्‍य लोगों की भी जांच की गई है।

 कोरोना के बाद हंता के भी चीन से ही फैलने को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट की झड़ी लग गई है। लोग चीन और वहां के लोगों को कोस रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर चीन के लोग जानवरों को जिंदा खाना बंद नहीं करेंगे तो ऐसा होता रहेगा। शिवम लिखते हैं, “चीनी लोग अब एक और महामारी की परियोजना पर काम कर रहे हैं। यह हंता वायरस चूहे खाने से होता है।” 

क्‍या है हंता वायरस

यह चूहे या गिलहरी के इंसान के संपर्क में आने से फैलता है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, “चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। यहां तक कि अगर कोई व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ है और वह हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा रहता है।” हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि हंता वायरस कोरोना वायरस की घातक नहीं है।

error: Content is protected !!